तिजारत के दौरान हुई जमकर मारपीट, छह लोग घायल, दो दर्जन नामजद
गंगापार, मार्च 22 -- ईद के दिन शाम को बाबा मस्तान शाह के मजार पर तिजारत करने गये युवकों से बाइक खड़ी करने के दौरान हुए कहासुनी, गालीगलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष के तहरीर पर तेरह ज्ञात और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में आधा दर्जन युवकों को चोटें आयीं, जिनको इलाज के लिए मांडा सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के गाड़ीवान टोला निवासी एहतेशाम आलम पुत्र जैनुल आबदीन ने थाने में तहरीर दी कि ईद की शाम वे अपने चाचा तौसीफ व दोस्त साहबे आलम के साथ तिजारत करने मांडा खास पहाड़ पर स्थित बाबा मस्तान शाह के मजार पर गये थे। बाइक खड़ी करने के विवाद में मांडा खास निवासी सादिक, तौफीक, कामिल खां, मिक्की शेख, सैफी, एहसान खां, तनबीर खां, तौसीफ खां, मोबीन, मिनहाज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.