गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- बल्लभगढ़। तिगांव से मंझावली के बीच लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क अब नए रूप में तैयार हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क निर्माण पूरा होते ही बंद पड़ी सिटी बस सेवा को दोबारा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस सड़क के तैयार होने से तिगांव, मंझावली और आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले इस मार्ग की हालत बेहद खराब थी और जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।सड़क निर्माण के चलते 909 और 916 रूट की सिटी बसों को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। अब सड़क बनने के बाद बस सेवा फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है।सिटी बस विभाग के  अनु...