अमरोहा, जुलाई 19 -- जिले में शनिवार को 207.492 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि का मॉडल बन रहा है। पुरानी सरकारों ने जनता के हक पर डाका डालने का काम किया। तब कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजन तक पर रोक लगा दी जाती थी लेकिन आज सब सकुशल हो रहा है। पुरानी सरकारों में भर्ती के दौरान रामपुर और सैफई का सिंडिकेट युवाओं के हक पर डाका डालता था लेकिन आज हर युवा को रोजगार मिल रहा है। हमने वादा किया था कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे सो मिला दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा में विकास संग हिन्दुत्व के रास्ते योगी ने बनाया चुनावी माहौल अब प्रदेश में हर जगह विकास हो रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे रजबपुर स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधि...