तिगरी गंगा मेले की भव्यता पर खर्च होंगे 7.20 करोड़
अमरोहा, अगस्त 4 -- अमरोहा, संवाददाता। राजकीय तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए 7.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मेले में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य संग अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से होगी। मोबाइल नेटवर्क के लिए एक स्थायी व तीन अस्थायी मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।गौरतलब है कि मेला आयोजन आगामी 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शुरू होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान रहेगा। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बीते साल कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में पहुंचे 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था। इस बार संख्या और भी बढ़ने की संभावना है। कार्तिक पूर्णिमा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.