रिषिकेष, मार्च 18 -- वीरपुर खुर्द के नजदीक तिकोनिया भूमि पर प्रशासनिक टीम के साथ कब्जा लेने पहुंचे पशुपालन विभाग के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पशुपालन विभाग जहां इस भूमि को खुद की बताते हुए कब्जे की मांग करता दिखा, तो पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर समिति ने भी दावा किया कि यह भूमि मंदिर के स्वामित्व में है, जिसके दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। वीरभद्र मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि प्रशासन और पशुपालन विभाग के पास इस भूमि पर स्वामित्व को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं है। जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पशुपालन विभाग के परियोजना निदेशक अभय कुमार गर्ग ने बताया कि यह जमीन विभाग को लीज पर मिली हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...