हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। तिकोनिया के पास नहर से सोमवार दोपहर करीब एक बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फॉरेस्ट गेट के पास बरसाती नहर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आसपास से गुजर रहे लोगों को भ्रूण दिखा। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से भ्रूण को निकाला। भ्रूण करीब चार से पांच महीने का बताया जा रहा है। इस दौरान तिकोनिया के पास लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। कहा जा रहा है कि किसी ने लोकलाज की डर से ऐसा किया होगा। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.