गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- ट्रांस हिंडन। वैभव खंड स्थित तिकोना पार्क में एक माह पहले लगाए गए बोरवेल के बाद से कीचड़ फैली है। पार्क की दीवार को भी बोरवेल कार्य के दौरान तोड़ दिया गया था, लेकिन उसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है। दीवार नहीं होने से पार्क में आवारा पशु आ जाते हैं। इससे हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क में बोरवेल की लगाने के लिए खोदी गई मिट्टी को ऐसे ही छोड़ दिया। खोदाई के दौरान निकली कीचड़ अभी भी पार्क में है। स्थानीय निवासी अनुराग कुमार ने बताया कि पार्क को स्थानीय लोगों ने खुद से संवारा था। दीपक चौधरी ने बताया कि बोरवेल के कार्य को पूरा हुए करीब एक माह हो चुका है। अब तक मिट्टी को समतल नहीं किया गया। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पार्क की मरम्मत जल्द ही करा दी जाएगी।...