तिकुनिया के मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाएं, दो सैम्पल भरे
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। नेपाल बार्डर के मेडिकल स्टोरों से नारकोटिक्स व नकली दवाओं की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। तिकुनिया में एक मेडिकल स्टोर से नशीली व नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने एसएसबी टीम के साथ छापामारी कर दवाओं की जांच की। नशीली दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर से सभी दवाओं की बिक्री रोक दी। साथ ही दो दवाओं के सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। औषधिक निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि मेसर्स प्रिंस मेडिकल स्टोर तिकुनिया से नकली व नशीली दवाओं को बेचने की शिकायत के आधार पर एसएसबी बटालियन बरसोला कैंप तिकुनिया के अधिकारियों के साथ जांच की गई। फर्म स्वामी से नकली व नशीली दवाओं की बिक्री के बारे मे पूछताछ की गई। मेडिकल दुकान की जांच करने पर नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियां मिलीं। इनके खरीद बिल मांगने पर फर्म स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.