लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कस्बे के टायर चौराहे के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों का पुरस्कार व विदाई समारोह किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। सरकार के निर्देशानुसार कक्षा छह, सात और आठ में सर्वाधिक अंक पाने वाले, सर्वाधिक हाजिरी और अनुशासन में रहने वाले 27 बच्चों को ग्राम प्रधान शफीक अहमद तथा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश कुमार ने पुरस्कृत व सम्मानित किया। इस दौरान बलवीर सिंह, जगतार सिंह, ललित राठौर, इमरान अहमद आदि अभिभावक व बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...