हजारीबाग, अप्रैल 26 -- दारू । प्रतिनिधि दारू प्रखंड के कबिलासी पंचायत के तिउज जंगल आग की लपटों की चपेट में है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि जंगल का एक बड़ा हिस्सा काला पड़ चुका है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं का गुबार छाया हुआ है। इस भीषण अगलगी में छोटे-छोटे जंगली जीव, रेंगने वाले प्राणी और पक्षियों के घोसले पूरी तरह तबाह हो गए हैं। कई बेजुबान जानवर अपनी जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। आग के कारण जंगल की जैव विविधता को अपूरणीय क्षति पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में छावनी परिषद के जंगल में देर रात लगी आग स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग की वजह से कई महत्वपूर्ण औषधीय पौधे भी जलकर नष्ट हो गए हैं। जंगल में आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आ...