बांदा, सितम्बर 3 -- बांदा। जनपद में पखवारे भर से लगातार बारिश से तिंदवारी के परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। पपरेंदा-तिंदवारी हाईवे मुख्य मार्ग जलमग्न होने से पूरे गांव में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी घुसने गृहस्थी व राशन बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं मूसलाधार बारिश से तिंदवारी ब्लाक व सीएचसी परिसर भी लबालब हो गए। परसौड़ा गांव तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग पर है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते पूरी तरह से गांव जलभराव की चपेट में है। सड़कों पर कमर तक पानी भरने से गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्रों से कट गया है। यह भी पढ़ें- तिंदवारी पपरेंदा हाईवे जलमग्न,परसौड़ा गांव बना टापू, घरों में घुसा पानी संतोष, चुन्नी, रामलखन सहित करीब 20 ...