बिहारशरीफ, मई 18 -- ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर क्षेत्र के महादेव स्थान न्यू कालनी में सोमवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जमालपुर मोहल्ला निवासी बिंदेश्वरी चौधरी के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि अधेड़ ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...