समस्तीपुर, मार्च 22 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव में शुक्रवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान तार का पेड़ गिरने से राम पदारथ झा का एलवेस्टर का घर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक पुराना ताड़ का पेड़ एलवेस्टर के घर पर गिर गया। हालांकि पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन उनका घर पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में काफी नुकसान होने की बात लोगों ने बताई है। इस घटना की पुष्टि स्थानीय पूर्व सरपंच सुभाष साहनी ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...