अल्मोड़ा, मई 11 -- अल्मोड़ा। ताड़ीखेत विकासखंड के डींगा गांव में लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। यहां तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है, ग्रामीणों का कहना है कि पानी नहीं मिल पा रहा है। हर घर नल योजना के नल भी शो पीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने जल निगम से बड़ा टैंक बनाने की मांग की है। डींगा गांव में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल संकट से लगभग तीन सौ की आबादी प्रभावित हो रही है। गर्मियों में पारंपरिक जल स्रोत सूखने के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- उसिया और निरहू में पेयजल योजना अधूरी होने से रोष प्रधान श्याम आर्या का कहना है कि आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है। दूर दराज के स्रोतों पर निर्भरता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि तिपौला पेयजल योजना से गांव ...