कानपुर, मार्च 31 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के आजाद नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में रामलीला का आयोजन किया गया। जहां पर रविवार शाम को कलाकारों के द्वारा मुनि याचना और ताड़का वध का मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक रोमांचित एंव भाव विभोर हो गए। रामलीला पात्रों ने मुनि याचना और ताड़का वध के प्रसंग का मंचन किया। एक बार यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ के यहां पहुंचकर राम और लक्ष्मण की याचना की और राम और लक्ष्मण पिता की आज्ञा पाकर विश्वामित्र के साथ चल दिए। वहीं पर आश्रम जाने वाले रास्ते में विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने ताड़का वध किया। इसके बाद विश्वामित्र के साथ आश्रम पहुंचने पर ऋषि मुनियों ने यज्ञ प्रारम्भ किया और प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ने निशाचरों से यज्ञ की रक्षा की। जिसे देखकर दर्शकों ने भगवान श्रीराम क...