नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता: भाजपा ने फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आप के कई राष्ट्रविरोधी तत्वों से गहरे संबंध रहे हैं, जो समय-समय पर उजागर होते रहे हैं। वर्ष 2020 के दंगों में ताहिर हुसैन इसका एक प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में लगातार आप और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर ताहिर समेत अन्य हिंदू विरोधी लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाती रही है। अब केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए。 यह भी पढ़ें- ताहिर हुसैन अंकित शर्मा का मर्डर कर रहा था, तो केजरीव...