ताहिर हुसैन ने उम्रकैद को दी चुनौती
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हुसैन की अपील पर बुधवार को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और विकास महाजन की पीठ ने सुनवाई की। पीठ ने ताहिर हुसैन की भूमिका का रिकार्ड तलब करते हुए पुलिस से जवाब मांगा है। ताहिर हुसैन की तरफ से पेश अधिवक्ता राजीव मोहन ने पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल को केवल एक मुख्य अपराध के लिए दोषी ठहराया गया। अन्य सभी मामलों में उन्हें अपराध में सहायता व उकसावे के लिए दोषी ठहराया गया है। उन्होंने यह भी दलील दी कि मुकदमे के दौरान एक अभियोजन पक्ष के गवाह के बयान से संबंधित साक्ष्य को निचली अदालत ने गलत तरीके से परखा और उस पर भरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.