नई दिल्ली, जुलाई 13 -- BJP on Ankit Sharma murder case: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी करार दिए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने फैसले के बाद आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि 2020 के दिल्ली दंगे सुनियोजित साजिश का हिस्सा थे। इनमें हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की साजिश रची गई थी। इसके साथ ही आरोप लगाया कि आप ने ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश की।'छह साल से यही कह रहे थे, आज अदालत ने मुहर लगा दी' कपिल मिश्रा ने कहा कि ताहिर हुसैन को आज आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का दोषी पाया गया है। उन्होंने कहा, "हम पिछले छह साल...