कन्नौज, जनवरी 28 -- तालग्राम, संवाददाता। ताहपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक इंटर कॉलेज में उस समय विवाद खड़ा हो गया। जब ग्रामीणों ने कार्यक्रम के बीच पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि प्रबंध समिति द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कॉलेज अध्यक्ष सहित 41 सदस्यों को समिति से निष्कासित कर दिया गया है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। मामला ताहपुर स्थित अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज से जुड़ा है। जिसका नाम दो वर्ष पूर्व नई प्रबंध समिति के गठन के बाद बदलकर सुशीला देवी तेज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज कर दिया गया था। नई समिति में ताहपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को शामिल किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब कॉलेज के प्रबंधक विजय सिंह कनौजिया ने अचानक 41 सदस्यों को उनके पदों से हटाकर कॉलेज को ...