तासुआ की शब में गूंजीं 'या हुसैन' की सदाएं, भोर तक निकले मातमी जुलूस
औरैया, जून 26 -- तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर रात मुहर्रम की नौवीं तारीख की शब अकीदत, गम और इबादत के माहौल में गुजरी। कस्बा अजीतमल सहित अनंतराम, बाबरपुर, दलेलनगर, कस्बाजाना, सेंगनपुर और अकबरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में ताजियेदारों की अगुवाई में ताज़िए और मातमी जुलूस निकाले गए। देर रात शुरू हुए आयोजन भोर तक चलते रहे। जुलूसों में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान इस्लामनगर के जावेद कुरैशी, नवीनगर के शरीफ खान, इस्लामनगर के लियाकत अली तथा फिरोजनगर के सफीक अहमद सहित अन्य ताजियेदारों ने जुलूस की अगुवाई की। ''या हुसैन'' की सदाओं के बीच नौहा-ख्वानी और मर्सिया पढ़े गए, जिससे पूरा वातावरण गमगीन और रूहानी बना रहा। तासुआ की शब पर आयोजित मजलिसों में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.