ताश खेलने के विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, मई 21 -- झंझारपुर/ मधेपुर। थाना क्षेत्र के टेंगरी गांव में ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। टेंगरी गांव वार्ड संख्या-1 निवासी मो. सब्बीर (18) ने मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा गया है कि वह एक कलमबाग में ताश खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही मो. जियाउल वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद वह गांव की एक दुकान पर गया, जहां आरोपी पुन: पहुंच गया और अपने साथ लाए चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया। दूसरा वार करने के दौरान बचाने पहुंचे उसके पिता मो. आलमगीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.