हल्द्वानी, मई 1 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 16 मई तक होने वाली एशियन बॉक्सिंग अंडर चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।वहीं बालिका टीम की मुख्य कोच के रूप में देहरादून की पूजा यादव, बालक टीम के कोच की भूमिका में खटीमा के नितिन देउपा भी टीम का हिस्सा रहेंगे। सहायक निदेशक खेल विभाग देहरादून संजीव पौरी रेफरी एवं जज की भूमिका में रहेंगे। उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया ने बताया की अंडर-15 बालक वर्ग में पिथौरागढ़ के समीर बोहरा, हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक में रहने वाले हर्षवर्धन जीना, अंडर-17 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की खुशी चंद प्रतिभाग करेंगी। राज्य के खिलाड़ियों के चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा...