बरेली, अगस्त 25 -- बरेली कॉलेज व उज्बेकिस्तान के अल्मालिक स्टेट टेक्निकल इंस्टीट्यूट से हुए एमओयू के तहत मांगे गए विद्यार्थी बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली के छात्रों को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में केमिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का मौका मिलने जा रहा है। उज्बेकिस्तान के अल्मालिक स्टेट टेक्निकल इंस्टीट्यूट में छात्र यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसके लिए अल्मालिक स्टेट टेक्निकल इंस्टीट्यूट की तरफ से छात्र-छात्राओं को भेजने की मांग की गई है।बरेली कॉलेज में प्राणी विज्ञान विभाग के प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहल दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। अल्मालिक स्टेट टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में छात्रों के लिए अध्ययन की संभावनाएं उपलब्ध ...