गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जनवरी को प्रस्तावित गोरखपुर दौरे और ताल रिंग रोड निरीक्षण से पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्मार्टव्हील से सहारा इस्टेट की ओर बनाए जा रहे 3.9 किमी डबल लेन रिंग रोड पर की गई अवैध प्लाटिंग को 23 जनवरी की शाम बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। 23 जनवरी की शाम करीब 6:40 बजे ताल रिंग रोड पार्ट-2 स्मार्टव्हील से सहारा इस्टेट पर लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग को जीडीए की प्रवर्तन टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। असल में शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने ताल रिंग रोड और रामगढ़झील में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के दौरान सहारा इस्ट...