रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। आंख खुलने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक निब्बी पंजाबनगर का है। यहां पर रहने वाली आशा का कहना है कि कुछ दिनों पहले वह परिवार के साथ घर पर थी। रात खाना खाने के बाद परिजन सोने चले गए। रात किसी समय चोर उनके घर में ताले तोड़कर घुस आए। चोरों ने घर में रखा सोने का हार, चार चूड़ियां, झुमकी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जिनकी कीमत लाखों रुपये की है। सुबह जाग होने पर जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौ...