हाथरस, जून 25 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जैनी गढ़ी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने घर में भी आग लगा दी। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव जैनी गढ़ी निवासी संदीप हाथरस की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार की रात उनके माता-पिता एक प्लॉट पर सो रहे थे। संदीप व उनकी पत्नी और बच्चे घर की छत पर सोए हुए थे। बीती रात बदमाश छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। यह भी पढ़ें- ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण चोरी, घर में लगाई आग उन्होंने नीचे आकर अलमारी का ताला तोड़ा और वहां रखे लाखों रुपये के आभूषण व हजारों रूपए की नकदी चुरा ली। चोरी के बाद बदमाशों ने घर के दो कमरों में आग लगा दी। छत पर सो रहे परिवार क...