नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Manoj Jha on CJP Protest: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को विपक्षी दलों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार से राज्यसभा सांसद मनोज झा भी जंतर-मंतर पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा- "मैं यहां किसी राजनीतिक दल की तरफ से नहीं आया हूं। मैं यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक के तौर पर आया हूं।" इसके बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- "अगर ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को। सवाल भी सरदार से ही पूछे जाएंगे।" जानिए मनोज झा ने और क्या कहा।मनोज झा बोले, ये जंग आप जरूर जीतोगे CJP के मंच से मनोज झा ने प्रोटेस्ट को मोटिवेट करते हुए कहा- "ये जंग आप जीतोगे। क्योंकि, आप अपने लिए नहीं लड़ रहे हो, अपने खेत को बचाने के लिए नहीं लड़...