सीवान, मार्च 30 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के ताली खुर्द गांव स्थित विष्णु मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के लिए रविवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा विष्णु मंदिर परिसर से होते हुए परशिया, पचनेरूई, कर्मदहा, बहेलिया, ताली बुजुर्ग होकर सोहराई गांव स्थित शिव मंदिर पोखरा पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत श्रद्धालु कन्या व महिलाओं सहित अन्य लोगों ने जल भरा और वापस मंदिर आकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। शोभायात्रा का जगह - जगह पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा में हर हर महादेव, जय बजरंगबली, जय श्रीराम के धार्मिक उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में ढोल - नगाड़े, हाथी - घोड़े रथ और झांकियां भी निकाली गईं। यज्ञ के आचार्य पंडित नागमणि तिवारी ने बताया कि 9 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.