पलामू, जुलाई 28 -- विश्रामपुर। नावा बाजार प्रखंड के प्रसिद्ध ताली चेंडी धाम मंदिर में सावन माह के दौरान 30 जुलाई से 28 अगस्त तक बलि पर रोक रहेगी। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों व पुजारी बैगा ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावन के पवित्र महीने में मंदिर में पूजा-पाठ नियमित रूप से होगा। श्रद्धालु देवी को सिर्फ नारियल और प्रसाद चढ़ा सकेंगे। इस अवधि में मंदिर में बलि नहीं दी जाएगी। 29 अगस्त से मंदिर में पूर्व की तरह बलि की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। ट्रस्ट कमेटी ने श्रद्धालुओं से सावन माह के दौरान मंदिर की व्यवस्था का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- सावन में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, जानें शिव पूजा में क्या न करें यह भी पढ़ें- Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा पर चलेगा एक गुरु-एक प...