कटिहार, मई 3 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। तरक्की के सारे रास्ते तालीम से ही खुलते हैं। कोई भी मुल्क व कौम तालीम के बगैर तरक्की नहीं कर सकता है । उक्त बातें बिहार-झारखंड एवं उड़ीसा के अमीर- ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने रविवार को बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित गोवालटोली मदरसे में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। यह भी पढ़ें- संस्कार दिल और चरित्र को संवारता हैबच्चों की शिक्षा पर जोर इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ईमाम व विद्वान तथा बुद्धिजीवी वर्ग उक्त कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। मौके पर जनाब रहमानी ने कहा कि बच्चों की बेहतर से बेहतर तालीम तथा उनकी बेहतर से बेहतर तरबियत को हमें हर हाल में तवज्जों देनी है। उन्होंने कहा कि आज साइंस का जमाना है ऐसे में हमें अपने बच्चों को मजहबी तालीम के साथ-साथ आधुनिक व तकनिकी शिक्षा भी...