हापुड़, दिसम्बर 30 -- अठसैनी के तालिमो तरक्की इंटर कॉलेज में दो दिवसीय प्रथम खेल महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। खेल महोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधीर चौहान, पूर्व प्रधान अफजाल, वर्तमान प्रधान श्नोज़र अनवार अठसैनी तथा चौधरी सलीम रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य मौ. मारूफ एवं कार्यक्रम संयोजक फराहीम तोमर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से खैरमकदम व इस्तकबाल किया। अतिथियों ने विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और छात्रों के उत्साह की सराहना की। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आय...