दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा। शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के करीब 28 हजार कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संयुक्त संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक मो. इस्लाम अंसारी ने बताया कि चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। कई परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होनें कहा कि सरकार यदि 15 अगस्त तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो पूरे बिहार के शिक्षा सेवक तालीमी मरकज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने एवं प्रखंड से जिला व राज्य तक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...