बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। तालिब बन्धुओं पर प्रशासन की कार्रवाई का चाबुक लगातार चल रहा है। तालिब बन्धुओं की फैक्ट्री की अवैध दीवार पर प्रशासन का बुलडोजर चलाकर दीवार को ध्वस्त करा दिया गया। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि दो दीवार ध्वस्त कराई गई है। एक फैक्ट्री की दीवार थी। उन्होंने बताया कि एक दीवार की लम्बाई करीब 500 फिट और दूसरी दीवार की लम्बाई करीब पौने दो सौ फिट थी। सरकारी जमीन में बनी अवैध दीवारों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। दोनों दीवार रास्ते में आ रही थी। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को बुलडोजर चलाकर दो दीवारों को ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम कस्बा बिजनौर जो कि चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है के चांदपुर रोड स्थित गाटा संख्या 3264/1 क्षेत्रफल 0.0480 हेक्टेयर वह गाटा संख्या 3209 क्षेत्रफल 0.1140 हेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.