बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। कारोबारी तालिब बंधु और पूर्व सांसद से जुड़े प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर पक्ष-विपक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिससे माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट साझा न करें और शांति बनाए रखें। एएसपी सिटी डा. केपी सिंह का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.