अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जंग की तपिश के बीच तमाम किल्लतों के साथ ताला-हार्डवेयर उद्योगों में श्रमिकों का संकट खड़ा हो गया है। इकाइयों में काम करने वाले श्रमिक गांवों का रुख कर गए हैं। गेहूं की फसल पकने के कारण श्रमिक कटाई के लिए चले गए हैं। करीब एक माह तक इकाइयों में श्रमिकों का संकट है, जिसका असर सीधे उत्पादन पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर निर्माता कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत व बेलगाम हो चुके कच्चे माल की कीमतों से परेशान हैं। गेहूं कटाई के दौरान अमूमन श्रमिक हर साल इकाइयों से चले जाते हैं। 90 फीसदी से अधिक इकाइयां खाली हो जाती हैं। लेकिन इस बार हालात उल्टे हैं। इकाइयां में पिछले एक माह से उठापटक चल रही है। इस बीच श्रमिकों का गेहूं कटाई के लिए चला जाना इंडस्ट्री पर दोहरी मार पड़ी है। जोड़तोड़ कर श्रमिकों क...