अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खाड़ी देशों में जंग की गर्माहट से ताला-हार्डवेयर कारोबार झुलस रहा है। मुंबई की फ्रेट कंपनियों ने हवाई व जल मार्ग से बुकिंग गल्फ देशों के लिए बंद कर दिया है। समुद्र के साथ हवाई मार्ग के साथ माल का आदान प्रदान थम गया है। कंटेनर की बुकिंग नहीं होने से निर्यातकों से लेकर घरेलू कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्यातक जिन वेंडरों से सामान तैयार कराते थे उस पर रोक लगा दी है। हालात सामान्य होने का निर्यातक इंतजार कर रहे हैं। मीट, ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर, फिटिंग उत्पाद समेत अन्य तरह का एक्सपोर्ट प्रभावित होने से 500 करोड़ रुपये के कारोबार को झटका लगा है। अलीगढ़ से गल्फ कंट्री को बड़े पैमाने पर हार्डवेयर का निर्यात होता है। लेकिन इजरायल, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद खाड़ी द...