बदायूं, मई 4 -- महज 200 रुपये की खातिर लोहे की चेन में बंधे ताले से युवक की भाइयों के साथ मिलकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों पर मृतक के बहनोई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लोहे की चेन और ताला बरामद हुआ है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले, सीने व दिल में गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। हत्या की वारदात सदर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा रोड स्थित आजाद की गली के पास रविवार रात हुई थी। मोहल्ला चौधरी सराय लड्डून की टाल के पास रहने वाले शाहिद 28 वर्ष पुत्र अरशद, जो मूल रूप से कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले थे और हाल में चौधरी सराय नई बस्ती ऊँची ज्यारत में रह रहे नईम व फजल पुत्रगण अमीन उद्दीन एवं वासिफ पुत्र फरहत स...