बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद बुधवार को अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम के आने की हनक पाते ही डॉक्टर और स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गए थे। काफी देर तक आसपास पूछताछ के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।रविवार की देर शाम को अपूर्वा नर्सिंग होम में सुखपुरा क्षेत्र के देवकली निवासी 24 वर्षीय अनीशा पांडेय की पथरी के आपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने संचालिका समेत पांच डाक्टरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम का आपरेशन थिएटर उसी समय सील कर दिया था। अगले दिन नर्सिंग होम में भर्ती 15 मरीजों को भी जिला महिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया।स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.