बदायूं, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव बाबट में एक बंद पड़े मकान से पशुओं की करुण हालत सामने आने पर हड़कंप मच गया। करीब छह दिन से घर में ताला बंद होने के बीच पशु अंदर ही भूखे-प्यासे तड़पते रहे थे। मकान के बाहर बंधी एक गाय ने दम तोड़ दिया, जबकि कमरे में बंद तीन अन्य पशु मरणासन्न हालत में मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तुड़वाया और पशुओं को बाहर निकलवाकर उनकी जान बचाई। पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं के रेस्क्यू हेड दीपेश दिवाकर ने बताया कि संस्था को गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि जसवीर सिंह पुत्र झम्मन सिंह निवासी बाबट अपने घर में ताला लगाकर चला गया है और मकान में पशु अंदर बंधे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी की। पुलिस जांच में घर के बाहर खूंटे से बंधी एक गाय मृत मिली। इसके बाद मकान का ताला तोड़ने पर अंदर एक भैंस, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.