सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बढ़नी कस्बे के दो पैथोलॉजी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान श्याम पैथोलॉजी के संचालक द्वारा ताला बंद कर फरार होने पर टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़ दिया और अंदर की जांच पड़ताल की। मौके पर जांच मशीन व उपकरण मिलने पर सील की कार्यवाही की गई। वहीं गीता डायग्नोस्टिक सेंटर भी अवैध मिलने पर सील की कार्यवाही की गई। इस दौरान बढ़नी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल दोनों केंद्रों के विरुद्ध मुकदमा लिखवाने का निर्देश दिया गया।नैदानिक स्थापना (निजी अस्पताल) के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी, बढ़नी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी व पटल सहायक अभिनव मणि त्रिपाठी ने तहसीलदार श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में बढ़नी कस्बे में संचालित श्याम पैथोलॉज...