आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मौलानी गांव में सोमवार की रात चोर कमरे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद दो लाख रुपये नकदी के अलावा करीब साठ हजार रुपये के कीमती जेवर उठा ले गए। शाहपुर मौलानी गांव निवासी तेज प्रताप यादव के परिजन सोमवार की रात घर में सो रहे थे। गृहस्वामी का कहना है कि रात करीब दो बजे चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए। कमरे और बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नकदी के अलावा करीब साठ हजार रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। घटना के समय चोरों ने जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। जब परिजन मंगलवार की सुबह सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गृह स्वामी ने प्राथमिकी दर्ज कराने ...