सोनभद्र, जून 26 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने गुरुवार की रात करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डाला पुलिस, चोपन थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया।पीड़िता रीना चौबे ने डाला चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि चोर घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात व चांदी के सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार सेट, चार कंगन, चेन, मांगटीका, करधनी, पायल, पैजनिया, बिछिया तथा चांदी की थाली, पानदान, सुपाड़ी, नारियल सहित अन्य ...