प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। शादी समारोह में प्रयागराज गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर घर में रखी नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत 16 लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत कुंडा के शिवपुरम मोहल्ला निवासी सुधा मिश्रा पत्नी प्रवीण मिश्रा घर में तालाबंद कर प्रयागराज शादी समारोह में गईं थी। शनिवार रात चोर बंद घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। आलमारी में रखे एक लाख दस हजार रुपये, करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर समेट ले गए। आभूषणों में सोने कंगन, मांग टीका, मंगल सूत्र, चेन आदि शामिल हैं। घटना की जानकारी रविवार सुबह आसपास के लोगों को हुई भीड़ लग गई। खबर पाकर पीड़िता घर लौटी तो घर की हालत देख अवाक रह गई। यूपी 112 को फोन किया तो पु...