प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के देवीगढ़ बेंती गांव निवासी पूर्व संग्रह अमीन राम चन्द्र यादव ने कुंडा के शांति नगर में मकान बनवाया है। शनिवार को वह अपने पैतृक घर देवीगढ़ बेती चले गए। रात में चोर बंद घर का ताला काटकर भीतर घुसे और घर में रखे 5 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, कपड़े आदि हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। रविवार को दोपहर बाद जब रामचन्द्र यादव शांति नगर स्थित अपने घर पहुंचे तो ताला कटा देख अवाक रह गए। भीतर पहुंचे तो सारा सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.