चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेडा निवासी मंगल पांडेय के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरो ने तीन लाख रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीती रात वह घर के बाहर सो रहा था। रात में पीछे की तरफ से घर में चोर अंदर पहुंचे और कमरे व बक्से का ताला तोड़ दिया। बक्से रखे तीन लाख रुपये चोर लेकर रफूचक्कर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...