वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। अस्सी स्थित बाउंड्रीवाल के गेट का ताला तोड़कर जमीन कब्जा करने के मामले में भेलूपुर पुलिस ने रामजतन, पप्पू, छेदी, सुरेश, सोना देवी, शोभा देवी, लक्ष्मीना देवी सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मोहम्मद शहीददुली गढ़ी मोहल्ले के रामजी ने शिकायत में बताया कि उनकी अस्सी मोहल्ले में पुश्तैनी जमीन है। बीते 22 मई को रिश्तेदारों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...