हापुड़, दिसम्बर 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मृद्यापाड़ा निवासी गणेशदत्त ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहते है। उनके गढ़ नगर में स्थित मकान पर ताला लगा हुआ है। सोमवार को उनके पड़ोसी ने उनको सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है। पड़ोसी की बात सुनकर वह अपने नगर में स्थित घर पर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे के अलावा मकान के अन्य कमरों का भी ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से संदूक का ताला तोड़कर करीब 26 सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.