हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- कनखल कोतवाल क्षेत्र के किशनपुर में कमरे का ताला तोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक पर गंडासे से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले हरिद्वार के जीडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। मामले में युवक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नाजिश पत्नी शाहरुख निवासी ग्राम किशनपुर कनखल ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि बीती 24 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे उसका पति घर पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रात को घर पहुंचकर बेरहमी से पीटा कमरे पर ताला लगा देखकर उसने पड़ोसी से जानकारी ली। आरोप है कि इसी दौरान अरमान, वसीम पुत्र तुफैल, शबनम पत्नी वसीम और मुस्कान पत्नी तुफैल ने गाली-गलौज...