देवरिया, जनवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर विकास खण्ड के विक्रमपुर बांसपार स्थित कम्पोजिट विद्यालय को शनिवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया और विद्यालय में रखा सभी सामान चेारी कर फरार हो गए। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विक्रमपुर बांसपार स्थित कम्पोजिट विद्यालय में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शिक्षक व प्रधानाध्यापक कमरों का तालाबन्द कर घर चले गए। वहीं शाम को काम करने के बाद मजदूर विद्यालय के मुख्य गेट का दरवाजा बन्द कर चले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र का आरोप है कि देर रात को चोरो नें मुख्य द्वारा, किचन एवं चार कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब निर्माण के लिए मजदूर विद्यालय पर ...