आगरा, अप्रैल 19 -- सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण पार कर दिए। इस दौरान परिवार सोता रहा। उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित राहुल निवासी ग्राम अटूस की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घटना 16-17 अप्रैल की रात की है। सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे का नजारा देख वह सन्न रह गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी पीड़ित घबरा गया। आसपास के लोगों से जानकारी करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.